पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। शहर में जगह जगह होलिका पूजन किया गया। हांलाकि होलिका दहन को लेकर जिले में अलग अलग मत सामने आए है। पर कुछ जगहों पर होलिका दहन किया गया। वहीं कुछ जगह पर सोमवार को केवल पूजन किया गया। मंगलवार को चंद्रग्रहण की वजह से महिलाओं ने सोमवार को होलिका पूजन किया और परिवार के लिए समृद्धि की कामना की। होली का चौराहा, संतोषी माता मंदिर, छतरी चौराहा, वल्लभनगर कॉलोनी आदि स्थानों पर विशेष तौर पर होलिका दहन स्थल पर सजावट की गई। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। नारियल और सूत की माला समेत अन्य सामग्री को होलिका पर अर्पित किया गया। कुछ जगहों पर रात में बारह बजे के बाद दहन किया गया। कुछ जगह मंगलवार की रात्रि में भी होलिका दहन होगा। पुलिस भी रही सतर्क होलिका दहन को लेकर अलग अलग मत होने के कारण पुलिस भी सतर्क रही। होलिका दहन स्थलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.