परिक्रमार्थी महिला के कान का कुंडल खींचा, घायल
मथुरा, जून 2 -- थाना बलदेव के अंतर्गत दाऊजी मंदिर में मंगलवार शाम दर्शन करने के दौरान कामां निवासी महिला श्रद्धालु के कान से झपट्टा मारकर बदमाश कुंडल खीच ले गया। इससे महिला का कान फट गया। महिला लहूलुहान होने पर साथ वालों ने बलदेव स्थित रामा अस्पताल में उन्हें उपचार को भर्ती कराया। महिला ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाने आई थी। बताते चलें कि अधिकमास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु परिक्रमा लगाकर पुण्य कमा रहे हैं। मंगलवार को कामां निवासी गीता देवी शर्मा (65) अपने गांवों के लोगों के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रही थीं। परिक्रमा के पांचवे दिन मंगलवार शाम करीब चार बजे श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन कर रही थीं। इस दौरान अज्ञात शातिर ने कान का कुंडल खींच लिया। इससे महिला लहूलुहान हो गयीं। महिला को उसके साथ आये लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.