परिक्रमार्थियों के लिए लगाया निशुल्क दवा वितरण कैंप
मथुरा, मई 21 -- बलदेव। अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने निशुल्क दवा वितरण कैंप लगाया है। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने कहा कि एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। कैंप में परिक्रमार्थियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें अनुराग शर्मा जिलाध्यक्ष, भगवान सिंह तोमर, भखेरन सरपंच, हरिपाल प्रधान, रामेश्वर शर्मा, बिरजो तिवारी, गौरव तोमर, रितिक शर्मा एवं विष्णु शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.