कौशाम्बी, मार्च 2 -- कड़ा ब्लॉक के ग्राम सभा परास में सोमवार को होलिका दहन स्थल को लेकर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि के आंशिक भाग को होलिका दहन के लिए चिह्नित कर सर्व सम्मति से होलिका रखवाते हुए विवादमुक्त किया। परास गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार पाल, पथरावा चौकी प्रभारी लाल साहब तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आवेश ने मामले का निस्तारण करने सोमवार को मौके पर पहुंचे। संयुक्त निरीक्षण में उक्त भूमि को वर्तमान में पूर्णत: विवादमुक्त पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थल का विधिवत चिह्नांकन कर होलिका दहन हेतु निर्धारित किया गया है। इस मौके पर राजस्व, पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.