प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी है। निदेशक, प्रवेश प्रो. कपीन्द्र ने सूचित किया है कि विद्यार्थियों के हित में पंजीकरण, आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 28 मई तक बढ़ाई गई है। इसके बाद पंजीकरण/शुल्क जमा करने का समय नहीं बढ़ाया जाएगा। जिन आवेदकों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है और या शुल्क जमा कर दिया है, लेकिन आवेदन पत्र में कोई सुधार चाहते हैं, वे 28 मई या उससे पहले aupravesh@allduniv.ac.in या aupraveshhelpdesk 2026@gmail.com पर ऑनलाइन अनुरोध पत्र भेज सकते हैं। यह भी पढ़ें- संशोधित-जेएनयू में पीजी और एडीओपी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू संशोधन प्रक्रिया संशोधन के लिए आवेदक प्रवेश निदेशक को संबोधित करते हुए ...