प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक (पीजी) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रों को अब लिखित परीक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि इसके अंक बढ़ा दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के नए फैसले के अनुसार अब कुल अंकों में 70 प्रतिशत हिस्सा सत्रांत (एंड-सेमेस्टर) लिखित परीक्षा का होगा, जबकि 30 प्रतिशत अंक सतत आंतरिक मूल्यांकन से मिलेंगे। पहले यह अनुपात 40:60 था, यानी 40 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन और 60 प्रतिशत लिखित परीक्षा के होते थे। अब आंतरिक मूल्यांकन के अंक घटाकर 30 प्रतिशत कर दिए गए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि लिखित परीक्षा का वजन बढ़ाने से छात्रों की विषय पर पकड़ और तैयारी का बेहतर आकलन हो सकेगा। साथ ही यह कदम नई शिक्षा नीति (ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.