परास्नातक भौतिकी के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लघु शोध प्रस्तुति हुई
बरेली, जून 25 -- बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लघु शोध प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में हुआ। कुल 25 विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्यों को पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभागीय शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने क्वांटम प्रौद्योगिकी, नाभिकीय अभिक्रियाएं, गुरूत्वीय तरंगें, सौर ऊर्जा, नैनो प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। विभाग प्रभारी प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. सुन्दर सिंह, प्रो. नीरज राठौर, प्रो. अविनाश अग्रवाल, डॉ. पीके गंगवार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.