आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़ में नाक कान गला विभाग द्वारा अत्याधुनिक टेम्पोरल बोन लैब का गुरूवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान टेम्पोरल बोन लैब नाक कान गला विभाग में परास्नातक छात्र छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण सुविधा है।प्राचार्य डॉ.बीडी सिंह ने कहा कि टेम्पोरल बोन लैब की स्थापना राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के स्तर को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका लाभ जहां परास्नातक विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने में मिलेगा, वहीं भविष्य में कान से संबंधित जटिल रोगों के उपचार एवं शल्य चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने में भी यह सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस मौके पर डॉ.एमके गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधी...