वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल 'इकोफेस्ट' का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। गीत, नृत्य और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो.अंकिता गुप्ता, प्रो.राजीव कुमार, प्रो.पारसनाथ मौर्य, प्रो.हंसा जैन, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, संजय, देवेंद्र नित्य, प्रज्ञा, श्रेया, प्रिया, मंजरी, आयुषी, शहबाज, आकाश, राजकुमार, दानिश, आशुतोष, हरीश, रोहणी, नेहा, रिदम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...