जहानाबाद, अप्रैल 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के परासी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बिशनपुरा ग्राम में कुंदन कुमार द्वारा शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गयी। जहां से 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वहीं कुंदन कुमार को भी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुंदन कुमार बीते कई दिनों से शराब के कारोबार में लिप्त था। यह भी पढ़ें- हरिपुर कृष्णापुर जंगल से अर्धनिर्मित 600 लीटर शराब जब्त यह भी पढ़ें- 11 लिटर देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफतार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.