जहानाबाद, फरवरी 27 -- मेहंदिया, निज संवाददाता परासी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से फरार सात वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परासी थाना अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पूरन छपरा परशुरामपुर से लक्ष्मण पासवान, लालमोहन पासवान, सरजू पासवान, अंगद पासवान एवं रामपुर वैना से अरविंद पासवान, बालेश्वर पासवान, मुंशी पासवान को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा इन सभी के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि परासी पुलिस लगातार फरार वारंटी, शराबियों, अवैध बालू व्यवसायियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.