जहानाबाद, फरवरी 28 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कलेर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा ने की। अंचलाधिकारी ने कहा कि होली हिंदुओं का एक महान पर्व है। जिसमें सभी लोग एक दूसरे के साथ गले शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और प्रेम भाईचारा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं देना है और होली में एक दूसरे के साथ प्रेम और मोहब्बत को बढ़ावा देना है। परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा कि शांति कायम रहे, इसके लिए पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध है। अश्लील गीत एवं गाने नही बजाने हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो पुलिस उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.