जहानाबाद, फरवरी 11 -- महंदीया, निज संवाददाता परासी थाना परिसर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में लोगों ने अपनी अपनी समस्या को रखा,जिसमे भूमि विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों से संबंधित शिकायतें थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने एक-एक कर लोगों की समस्या को सुना और निष्पादन किया। भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अधिकारियों को शीघ्र जांच कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाए। एसपी ने कहा कि जनता दरबार पुलिस और आम नागरिकों के ...