जहानाबाद, मार्च 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी एवं मेहंदिया थाना मुख्यालय में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों से शांतिपूर्वक ईद मनाने की अपील की गई। मेहंदीया थाना में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व से हमारे बीच प्रेम एवं भाई चारा की वृद्धि होती है। इसलिए इस तरह के पर्व में हम सबको एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों को निर्देश देते हुए कहा कि ईद उल फितर के अवसर पर कोई अगर अशांति पैदा करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ परासी थाना मुख्यालय में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है जिसकी अध्यक्षता परासी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पपु कुमार ने की। लोगों को संबोधित करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.