परासी एफसी ने यंग अंडर 19सरायकेला को हराया
रांची, मई 26 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग में मंगलवार को सी ग्रुप का अंतिम मैच परासी एफसी और यंग अंडर-19 सरायकेला के बीच खेला गया। मुकाबले में परासी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग अंडर-19 को 4-0 से पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश कर लिया। परासी एफसी की ओर से रघुनाथ मुंडा ने हैट्रिक गोल दागे, जबकि गुरुचरण ने एक गोल किया। टीम ने अपने ग्रुप के सभी मैच जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई। अब सुपर लीग में राज स्पोर्ट्स बुंडू, नेताजी स्पोर्टिंग और परासी एफसी के बीच मुकाबले होंगे। इन मैचों के बाद शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- नेताजी स्पोर्ट्स ने आइकार्निक एलवेन स्टार को छह गोल से हराया मैच का संचालन रेफरी रामेश्वर मुंडा, गोखेन मुंडा और राजेश मुंडा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.