शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 22 अप्रैल को गन्ना शोध परिषद सभागार में पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) का क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम "संवर्धन" द्वितीय चरण आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा करेंगे। प्रशिक्षण में बदायूं, बरेली, पीलीभीत, हरदोई और शाहजहांपुर के स्वयं सेवक भाग लेंगे। चार तकनीकी सत्रों में नालसा स्कीम, वेलफेयर योजनाएं, चिल्ड्रन लॉ, वुमेन लॉ और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। रिसोर्स पर्सन के रूप में गौरव मिश्र, ओम प्रकाश, जेपी तिवारी, हरिवंश कुमार, प्रदीप चौहान, दिनेश कुमार मिश्र और विवेक शर्मा प्रशिक्षण देंगे। यह भी पढ़ें- गरीबों और वंचितो तक सुगमता से न्याय पहुंचे- जिला जज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...