शामली, जून 29 -- पानीपत रोड पर गड्ढों के कारण पराली से लदी ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। नगरपालिका की ओर से पानीपत रोड पर डिवाइडर का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके आसपास सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी तक नहीं हुआ है, जिस कारण गहरे गड्ढे बने हुए हैं। शनिवार रात करीब दस बजे गड्ढों में पानीपत की ओर से आ रही पराली से लदी ट्रॉली का पहिया गिर गया, जिस कारण वह पलट गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। यह भी पढ़ें- पराली से लदी ट्रॉली पलटी, हादसा टला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...