पराली में लगी आग से बाग और पाइप हुए खाक
हमीरपुर, मई 17 -- भरुआ सुमेरपुर। शनिवार की रात गेहूं की पराली में लगी आग से बाग में लगे 180 अमरूद के पेड़ों के साथ नलकूप पर रखे 41 पाइप जलकर खाक हो गए। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी है। बीती रात क्षेत्र के ग्राम बिलहड़ी में गेहूं की पराली में लगी आग ने रामसनेही साहू के अमरूद के बाग एवं नलकूप को अपनी चपेट में ले लिया। आग से अमरूद के 180 पेड़ तथा नलकूप में रखे महिला किसान शशि पत्नी अशोक के 41 पाइप जलकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना किसान ने लेखपाल एवं ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पंहुचे लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी है। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है。
दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत फोटो नंबर 07- मौदहा पहुंची गायत्री परिवार की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.