रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। क्षेत्र के चिंतीमजरा में बुधवार की अपराह्न पराली में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे एक मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिडकुल चौकी प्रभारी जगत शाही ने बताया कि ग्राम चिंतीमजरा में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच फायर सर्विस की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर जांच किए जाने पर पता चला कि चिंतीमजरा निवासी नरेंद्र सिंह राणा के खेतों के पास बने फार्म हाउस में बुधवार दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच गेहूं के खेतों में पड़े पराली में आग लग गई, यह मकान तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- आग से भूसा और कई बीघे गेहूं की पराली जली जिससे पूरा घर जल गया। अग्निकांड में घर के अंदर रखा गैस च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.