आजमगढ़, अप्रैल 17 -- माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव निवासी एक किसान ने अपने कटे हुए गेहूं के खेत की पराली में गुरुवार की शाम को आग लगा दी। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दर्जन भर किसानों के खेतों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। कुछ देर बाद अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग से रामसूरत राम के खेत में रखा 20 क्विंटल भूसा जल गया। पीड़ित रामसूरत ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- अवशेषो में लगी आग से बारह बीघा फसल जली यह भी पढ़ें- शरारती तत्वों ने लगाई गेहूं की नरई में आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.