हमीरपुर, मार्च 31 -- भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम पलरा में गेहूं की पराली में आग भड़क उठने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। सैकड़ो की तादाद में एकत्र हुए किसानों ने नलकूपों को चलाकर आग पर काबू पाकर खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाया। सुबह करीब 10:00 बजे पलरा गांव निवासी रमजान के खेत में गेहूं की कटाई के बाद खड़ी पराली में अचानक आग भडक उठी देखते ही देखते आग ने कई बीघे को अपनी चपेट में ले लिया। आग का यह रूप देखकर किसानों के हाथ पैर फूल गए। आसपास के खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाने के लिए सैकड़ों किसान घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने आसपास लगे निजी नलकूपों को चलाकर पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास ने बताया कि आग शायद खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी थी उसी ने पराली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.