कानपुर, मई 10 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के बलियापुर का मजरा मुजफ्फरपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम खेतों में खड़ी पराली में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बीघा खेत में पड़ी गेहूं की फसल भी जल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। संदलपुर क्षेत्र के बलियापुर का मजरा मुजफ्फरपुर के पास खेतों में गेहूं की पराली खड़ी थी। वहीं मुजफ्फरपुर निवासी घसीटे की तीन बीघा खेत में गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी थी। शुक्रवार की देर शाम पराली में किसी तरह से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। जब तक घसीटे की तीन बीघा खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भी जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल वैन ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने पराली में आग ल...