पराली प्रबंधन में किसानों को बड़ा झटका, लाखों का कर्जा; बैंक की किस्त जमा करना भी हुआ मुश्किल
अजय श्रीवास्तव, जून 7 -- UP News : खेतों में पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण की समस्या को देखते हुए गोरखपुर के धुरियापार में इंडियन ऑयल का दो साल पहले बायो फ्यूल प्लांट स्थापित हुआ तो किसानों की आय को लेकर तमाम दावे हुए। लेकिन प्लांट के पूरी क्षमता से नहीं चलने से 50 से 83 लाख रुपये का ऋण लेकर पराली प्रबंधन और बिक्री की संभावना तलाश रहे किसानों को बड़ा झटका लगा है। प्लांट अपनी क्षमता का दस फीसदी की भी पराली नहीं खरीद रहा जिससे 30 से अधिक किसानों को बैंकों की किस्त जमा करने में मुश्किल हो रही है। धुरियापार में 165 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन ऑयल ने बायो फ्यूल प्लांट लगाया था। इसका लोकार्पण 8 मार्च, 2024 को केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने किया था। तब बायो गैस प्लांट द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के दावे हुए थे। प्लांट को पराली मुहैया करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.