औरंगाबाद, दिसम्बर 1 -- धान की कटाई के बाद पराली प्रबंधन को लेकर किसान भारी उलझन में हैं। कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और ऐसा करने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि पराली जलाते पाए जाने पर किसान का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और वह कृषि अनुदान योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इधर किसान धान की हार्वेस्टिंग के तुरंत बाद रबी फसलों की बुआई करना चाहते हैं। मजदूरों की कमी और बढ़ती लागत के कारण किसान धान की कटाई के लिए हार्वेस्टर का सहारा ले रहे हैं। हार्वेस्टर से कटाई के बाद खेत में बड़ी मात्रा में पुआल बच जाता है, जिसे हाथ से इकट्ठा करना न तो आसान है और न ही समय पर मजदूर उपलब्ध हो पाते हैं। ऐसे में किसान खेत खाली करने के लिए पराली जलाने को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.