हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। डीएम अभिषेक गोयल ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में 350 पराली जाने की घटनाओं में सैटेलाइट व स्थानीय सत्यापन में 12 घटनाओं में किसान चिन्हित किए गए हैं, जिनके विरुद्ध जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।

फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध डीएम ने बताया कि जनपद में फसल अवशेष (पराली), घास-फूस एवं कृषि अपशिष्ट जलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लागू है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खेतों में पराली जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली जलाने के बजाय गहरी जुताई कर फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने का आग्रह किया, जिसस...