सीवान, दिसम्बर 5 -- पचरुखी, एक संवाददाता। पचरुखी प्रखंड के बिंदुसार बुजुर्ग व पिपरा पंचायत मे रबी महाभियान 2025 के तहत कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन गुरुवार को किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर में पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि पराली जलाने वाले किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं से वंचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई के बाद खेत में पराली को नहीं जलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। पराली जलाने से उठने वाली लपटें न सिर्फ वातावरण को प्रदूषित करती हैं, बल्कि इससे खेतों की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है। जिला कृषि कार्यालय इस संदर्भ में लगातार नजर रख रहा है। बैठक में संतुलित उर्वरक उपयोग, किट प्रबंधन, किसान प्रशिक्षण व जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रेमसागर सिंह ने मिट्टी जांच के विभिन्न पहलुओं के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.