बगहा, दिसम्बर 25 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्रतिबंध के बाद भी खेतों में पराली जलाने के मामले में सेटेलाइट के माध्यम से जिले के तीन दर्जन किसानों को चिन्हित किया गया है। अक्षांश और देशांतर के आधार पर कृषि समन्वयक इन किसानों को चिन्हित करेंगे। इसके बाद इन किसानों को कृषि विभाग की ओर से ब्लैकलिस्टेड कर कृषि विभाग योजनाओं से वंचित किया जाएगा। डीएओ ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर किसानों को कहा गया हैं। साथ ही साथ कृषि कर्मियों के द्वारा किसान गोष्ठी व चौपाल लगाकर भी किसानों को परली प्रबंधन पर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके किसानों के द्वारा खेतों में पराली को जलाया जा रहा है। ऐसे में सेटेलाइट के माध्यम से परली जलते हुए जिले के तीन दर्जन किसानों को अक्षांश व देशांतर के आधार पर चिन्हित किया गया है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.