बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। जिले में पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सेटेलाइट मॉनिटरिंग के जरिए खेतों में पराली जलाने वाले विभिन्न प्रखंडों के करीब दो दर्जन किसानों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित किसानों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। मैनाटांड़ में 5, सिधाव में 6, रामनगर में 4, गौनाहा में 10, चनपटिया में 1 तथा नरकटियागंज में 1 किसान को सेटेलाइट के माध्यम से चिन्हित किया गया है। यह भी पढ़ें- खेतों में पराली जलाने से नहीं मान रहे हैं कुछ किसान जिला कृषि पदाधिकारी ने संबंधित पंचायतों के कृषि कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे इन किसानों की भौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.