मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- हलिया। क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त नजर रखे हुए हैं। सोमवार को सेटेलाइट के आधार पर मटिखना गांव में सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र कानापुरिया ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में गाटा संख्या 12, 13 व 14 में करीब 4 बीघा क्षेत्र में गेहूं की जली पराली जलाया गया था, जो बरौधा निवासी किसानों कार्तिकेय, उर्मिला, कुसुम देवी, राधा देवी और गुलाब देवी के खेतों में थी। रिपोर्ट तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। एडीओ कृषि ने किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने से बचें। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने पराली प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.