नवादा, अप्रैल 19 -- पराली जलाने की सनक ने शनिवार को बीस बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को राख कर दिया। घटना रोह प्रखंड के सम्हरीगढ़ के बधार में हुई। जहां कुछ किसानों द्वारा हार्वेस्टर से गेहूं की दौनी के बाद खेत में पराली जलाया जा रहा था। इसी दौरान हुई लापरवाही ने किसानों की खून पसीने की मेहनत को चंद मिनट भर में राख में बदल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटन में उपेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनोज रावत, दिलीप पांडेय, संजय पांडेय, श्री महतो, सुनैना देवी समेत कुल 13 किसानों की गेहूं की फसल, गेहूं का बोझा और दौनी के बाद रखा हुआ गेहूं जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- 2023 में कचरे के ढेर में आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन की हो गई थी मौत इस दौरान आसपास मौजूद किसानों का कहना है कि पराली जलाने के दौरान तेज हवा चलने लगी। जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.