पराली जलाई तो खेत की सेहत पर पड़ेगा असर
कटिहार, सितम्बर 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। धान की कटाई का समय नजदीक आते ही खेतों में बचने वाली पराली के प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। खेत साफ करने के लिए पराली जलाना भले ही आसान रास्ता लगे, लेकिन इससे मिट्टी की उर्वरता के साथ हवा और जल संसाधनों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कृषि विभाग ने किसानों से पराली जलाने के बजाय खेत में ही उसका वैज्ञानिक प्रबंधन करने की अपील की है। पराली जलाने से खेत की ऊपरी सतह का तापमान अचानक बढ़ता है। इससे मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों की गतिविधि प्रभावित हो सकती है। पराली में मौजूद कार्बन का बड़ा हिस्सा धुएं और गैसों के रूप में निकल जाता है, जबकि नाइट्रोजन और सल्फर जैसे पोषक तत्वों की भी हानि होती है। लगातार फसल अवशेष जलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन और कार्बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.