पराली की आग बुझाने में झुलसे बुजुर्ग की मौत
कानपुर, मई 14 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र बलेथा गांव के रहने वाले बुजुर्ग किसान अपने खेत में पराली में लगी आग को बुझाते समय झुलस गए। आनन-फानन में खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उनको एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया, जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। रूरा थाना क्षेत्र के बलेथा गांव के सत्तर वर्षीय रामदुलारे सिंह की खेती शिवली थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में है। वहीं इनका निजी ट्यूबवेल है। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपने ट्यूबवेल पर थे तभी उनके खेत में खड़ी पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को अपने ट्यूबवेल पर बने घास फूंस की झोपड़ी की तरफ आता देखा तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.