हमीरपुर, मई 17 -- कुरारा, संवाददाता। पड़ोसी द्वारा अपने गेंहू की पराली में आग लगाने से पास के ही एक अन्य किसान के ट्यूबबेल में भी आग लग गई। जिससे उसके ट्यूबबेल में रखे कृषि यंत्रों सहित तमाम समान जल गया। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।कुरारा थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी राजबहादुर यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके खेतो के पास में ही गांव निवासी योगेंद्र उर्फ भीम के खेत है। योगेंद्र द्वारा शनिवार शाम खेत पर खड़ी गेंहू की पराली में आग लगा दी गई। जिससे आग तेज़ हवा के चलते प्रचंड हो गई और पास में ही मेरे ट्यूबबेल तक पहुच गई। जिससे मेरे 90 प्लास्टिक के पाइप, 1 ट्रेसर, 10 ट्राली भूसा, 1 ट्राली लकड़ी, तिरपाल, चारपाई, गड्ढे व राजाइया आदि जल गए है। पीड़ित किसान राजबहादुर ने योगेंद्र के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दु...