पीलीभीत, अप्रैल 16 -- पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी शिवानी पुत्री हरीशंकर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पति ने परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद वह परामर्श केंद्र में उपस्थित हुई। वह परामर्श केंद्र में बैठी हुई थी, तभी उसका पति उमेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम खरुआ थाना जहानाबाद वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उस दौरान वहां पर काउंसलर भी बैठे हुए थे। काउंसललरों ने यह हरकत देखकर उसके पति का प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। जिस कारण पति उमेश नाराज हो गया। परामर्श केंद्र से बाहर निकलकर वह अपने पिता के साथ घर जा रही थी। तभी उमेश ने आकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.