गंगापार, फरवरी 22 -- परानीपुर गंगाघाट पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों की क्षति हो रही है। अवैध खनन की सूचना पर तीन दिन पूर्व संबधित विभाग की टीम गंगाघाट परानीपुर पहुंची तो हड़कम्प मच गया था। टीम बालू खनन क्षेत्र में कई खामियां पकड़ी। सूत्रों की मानें तो कमियां पाए जाने पर खनन विभाग के अधिकारी ने लाखों की पेनाल्टी लगा दी है। सूत्रों की मानें तो बालू खनन के लिए जिस क्षेत्र से बालू की उठान होनी थी, उस जोन में बालू सही नहीं है, जिससे जोन से हटकर बालू की निकासी की गई है। बालू निकासी के लिए केवल एक जोन का ठेका हुआ है, जिससे ठेकेदार व उसके सहयोगी व्यापक पैमाने पर ऊंचे दामों में बालू बेंच रहे हैं। सीसी कैमरा कभी कभार चलाया जा रहा है। आसपास के गांवों के बालू का परिवहन करने वाले ट्रैक्ट्रर बिना रवन्ना के धड़ल्ले से ओवर लोड बालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.