पराग डेयरी प्लांट का मंत्री ने किया निरीक्षण, जल्द बनेगा घी और पनीर
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को पराग डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन के मामले में प्रथम स्थान पर है, जबकि डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पराग के बंद पड़े कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज और आंबेडकरनगर स्थित चार प्लांटों को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) को सौंपा गया है। इनमें कानपुर प्लांट से उत्पादन भी शुरू हो गया है। निराला नगर स्थित पराग डेयरी प्लांट का निरीक्षण कर रहे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने डेयरी के प्रबंधन समेत कर्मचारियों से बात की और वहां लगी मशीनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा की प्लांट के संचालन से कर्मचारी उत्साहित हैं। वर्तमान में यहां से दूध की सप्लाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.