पराग डेयरी के पास जल निगम ने तोड़ी जलकल की लाइन, सड़क जलमग्न
कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पराग डेयरी के पास जल निगम के ठेकेदार ने जलकल की पेयजल लाइन तोड़ दी। लीकेज होने से सड़क पर पानी भरने लगा। लीकेज की मरम्मत के लिए जल निगम ने जलकल से शटडाउन मांगा है, लेकिन जलकल ने शटडाउन नहीं दिया। शाम को जलापूर्ति शुरू होने से सड़क पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल निगम शहरी के एक्सईएन प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि शटडाउन मिलते ही पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। पाइप लाइन से पानी निकालने में करीब 24 घंटे लगते हैं। इसके बाद लीकेज को बंद किया जाएगा। शटडाउन यदि गुरुवार से मिलता है तो दो दिन तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.