अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ फूलों और पेड़-पौधों से निकलने वाले परागकण (पोलन) लोगों की आंखों पर असर डाल रहे हैं। इन दिनों आंखों में एलर्जी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगले पंद्रह दिन विशेष रूप से संवेदनशील बताए जा रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि हवा में तैरते परागकण आंखों के संपर्क में आने पर जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने जैसी समस्याएं पैदा कर रहे हैं। खासतौर पर पेड़-पौधों और घास-फूलों की अधिकता वाले इलाकों में रहने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हैं। अस्पतालों में रोजाना 50 से अधिक मरीज आंखों में एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी अच्छी-खासी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत बताते हैं कि इस मौसम में ब...