मधुबनी, जनवरी 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मेरा युवा भारत मधुबनी के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विशेष आयोजन शुक्रवार को किया गया। भारत सरकार द्वारा घोषित पराक्रम दिवस के अवसर पर पराक्रम विषय पर आधारित मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें आरके कॉलेज फिजिकल अड्डा सहित विभिन्न संस्थानों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने देशभक्ति नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा के पास साफ सफाई की गई। इसके बाद आयोजित सेमिनार में सामूहिक देशभक्ति गीत चन्दन हैं इस देश की माटी गाया गया। युवाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक बसंत कुमार, प्रहलाद पू...