आगरा, जनवरी 23 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम शहर के नदरई गेट गांधी मूर्ति के समीप स्थित कैंप कार्यालय पर हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने साहस और राष्ट्रनिष्ठा का परिचय देते हुए देशवासियों में आत्मबल और स्वाभिमान का संचार किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के विरुद्ध आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व करने वाले बोस को महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ही थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.