किशनगंज, जनवरी 24 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को ठाकुरगंज के नेताजी सुभाष मार्केट में पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने नेताजी की प्रतिमा के समक्ष तिरंगा फहराया। उपस्थित जनसमूह ने 'नेताजी अमर रहें' और 'वंदे मातरम' के उद्घोष लगाते हुए नेताजी को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि नेताजी की जयंती का यह तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया गया है। पहले दिन तिरंगा फहराया गया, दूसरे दिन संध्या समय नेताजी की प्रतिमा के समक्ष 129 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जबकि तीसरे दिन नशा मुक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी राष्ट्र नायक थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.