कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर तहसील के ग्राम परसौली में ग्रामसभा की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने करीब 20 बीघा शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया। मुक्त भूमि की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये बताई गई। अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग ने तत्काल टीम गठित की और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। सीमांकन के बाद अवैध कब्जों की पुष्टि होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माण को हटवाया गया और भूमि को पूर्ण रूप से ग्रामसभा के नियंत्रण में वापस दिलाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासकीय एवं ग्रामसभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।

ह...