परसौनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
सीतामढ़ी, जून 27 -- सीतामढ़ी। बेनीपुर कठौर गांव में विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बेनीपुर कठौर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद अमीरुल शेख के पुत्र मोहम्मद वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना तेज था कि युवक लहूलुहान होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- बकरियों के विवाद में खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने सिर पर दराती से किया हमला घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.