कुशीनगर, मई 30 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से परसौना बुजुर्ग को जाने वाली पीच सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली छात्रों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग से प्रतिदिन नरकटिया, परसौना, कुरमौटा, रामनगर, मंझरिया, बेदौली महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर, भरवलिया, महुई बुजुर्ग, नैकाछपरा, अमरपुर और पिपरी समेत कई गांवों के लोग कसया और हेतिमपुर की ओर आवागमन करते हैं। सड़क टूटने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं, चार पहिया वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मौधो पंचायत के चुनामारी गांव की सड़क जर्जर इसके अलावा ...