महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निरंकार चौधरी व जिला पंचायत जेई रफीउल्लाह खान की टीम ने पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के ही दिलीप मौर्या की शिकायत पर अधिकारी गांव में जांच के लिए पहुंचे थे।निरीक्षण के दौरान टीम ने गांव में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। टीम ने सड़क, नाली, शौचालय, आरआरसी, अन्नपूर्णा भवन, स्कूल, कूड़ादान और अन्य योजनाओं के तहत हुए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सभी कार्यो का निरीक्षण कर नोट किया। अधिकारियो ने बताया कि जो भी शिकायत हुई थी, उन सभी कार्यों की जांच-पड़ताल की गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...