सोनभद्र, जनवरी 25 -- सिंगरौली/सोनभद्र। जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी कुंदवार के ग्राम परसोहर में रविवार को मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला का ढहने से पांच लोग दब गए, जिसमें दो बालिकाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो हैं। रविवार को लगभग 11:21 बजे गांव के पास स्थित छुई निकालने वाले स्थान पर महिलाएं एवं बालिकाएं खुरपी लेकर मिट्टी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और सभी उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों, सरपंच परसोहर एवं पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी हटाकर दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया, जबकि दो बालिकाओं एवं एक महिला को मृत अवस्था म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.