परसों युवती की शादी, चाचा ने हमलाकर किया घायल
उन्नाव, मई 2 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना गांव पीखी में हुई। गांव की 21 वर्षीय पप्पी की पांच मई को बारात आनी है। घर के बाहर सफाई कर रही थी, तभी पड़ोसी चाचा सोनू पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। बचाने आई बड़ी बहन निशा और भांजी शांति को भी पीटा। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना गांव महमूदपुर की है, जहां के विजयशंकर ने आरोप लगाया कि पड़ोसी नीरज ने पुरानी रंजिश में घर पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में 10 पर केस दर्ज विरोध करने पर उसे और उसके बेटे आशीष को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.