परसूडीह हाट में छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरी
जमशेदपुर, जून 28 -- परसूडीह हाट में गुरुवार देर रात चोरों ने एक साथ छह दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी, सब्जियां, लहसुन, बत्तख समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। सुबह दुकानदार जब अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो दुकानों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर जुट गए और परसूडीह थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ करते हुए पूरे बाजार का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में परसूडीह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.