जमशेदपुर, जून 29 -- परसूडीह हाट में छह दुकानों के ताले तोड़कर नगदी, सब्जियां, लहसुन, बत्तख समेत अन्य सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान पवन और आशोक के रूप में हुई है। दोनों से परसूडीह थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर चोरी में शामिल अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के क्षेत्रों में की गई जांच के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और घटना के समय उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है। साथ ही चोरी गए नकदी और सामान की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ग...