जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- परसूडीह हाट की जर्जर दुकानों के छज्जे को तोड़ना होगा। इस मसले पर हाट के दुकानदारों के साथ बाजार समिति अगले सप्ताह बैठक करेगी। इसमें दुकानदारों को मनाकर पार्ट-पार्ट में छज्जा तोड़ने का कार्यक्रम बनाएगी। यह जानकारी हाट की दुकानों को वहां देखने पहुंचे बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी। बाजार का हाल देखने के बाद उन्होंने बताया कि ये दुकानें करीब 30 साल पुरानी हैं। मरम्मत नहीं होने से ये जर्जर हो चुकी हैं। इसी वजह से इसकी सभी ऊपरी दुकानों को खाली कराया जा चुका है। लेकिन, जर्जर छज्जे लगातार टूटकर गिर रहे हैं। इससे जान माल को खतरा है। दुकानदार सहयोग करेंगे तो छज्जा को तोड़कर गिरा दिया जाएगा। इससे नीचे की दुकानें सुरक्षित हो जाएंगीं। उल्लेखनीय है कि हाट में 186 दुकानें हैं। इनमें से नीचे की आधी अर्थात 93 दुक...